फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Big News: राममंदिर चढ़ावा चोरी की SIT ने दी रिपोर्ट, अग्निकांड में 15 मौतों का सच; एक कॉल पर उड़े 99 हजार

Tue, 23 Jun 2026 05:52 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ

सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विज्ञापन
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

विज्ञापन

 

SIT ने एसीएस होम को सौंपी जांच रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

SIT ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशन के सबूत

राम मंदिर के चढ़ावा चोरी प्रकरण की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट एसआईटी ने मंगलवार सुबह अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद को सौंप दी है। रिपोर्ट में चढ़ावा चोरी से लेकर कमीशनखोरी के खेल के सुबूत हैं। मंदिर में कर्मचारियों की नियुक्ति, गणना प्रक्रिया में भी बड़े हेरफेर की आशंका एसआईटी ने जताई है। उससे संबंधित तमाम साक्ष्य जुटाए हैं। गवाहों का भी जिक्र रिपोर्ट में किया गया है।

एसआईटी में शामिल लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, लखनऊ आईजी रेंज किरन एस और विशेष सचिव वित्त नील रतन सुबह करीब 11 बजे शासन पहुंचे। तीनों अधिकारियों ने गोपनीय जांच रिपोर्ट संजय प्रसाद को दी। अब ये रिपोर्ट मुख्यमंत्री के सामने रखी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ कोचिंग अग्निकांड, 'नीचे आग, ऊपर मौत, रस्सी के सहारे बची जान'

'दोपहर के 2 बजे थे। लंच के बाद जैसे ही हम सब ऑफिस पहुंचे, नीचे से कुछ जलने की बदबू आने लगी। कुछ सोच पाते कि धुआं हमारे फ्लोर तक पहुंच गया। देखते ही देखते आग की लपटें ऊपर आने लगीं। उस वक्त ऑफिस में 25 से 30 सहकर्मी काम कर रहे थे। बाहर निकलने के सारे रास्ते बंद हो चुके थे। जान बचाने के लिए मैं और पांच से सात अन्य लोगों ने किसी तरह खिड़की का शीशा तोड़ा और रस्सी के सहारे नीचे कूदे...।' पढ़ें पूरी खबर

साइबर ठग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एक कॉल और खाते से कट गए 99 हजार रुपये, पुलिस ने दिखाई तत्परता

मैनपुरी पुलिस लाइन के पास रहने वाला युवक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। ठग ने खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए। शिकायत के बाद सक्रिय हुई साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार को युवक के खाते से निकाली गई पूरी धनराशि वापस कराई।

कोतवाली क्षेत्र में पुलिस लाइन के पास निवास कर रहे अवधेश सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके पास एक अंजान कॉल आई। कॉल करने वाले ने उन्हें बातों में उलझा कर खाते संबंधी गोपनीय जानकारी ले ली। जिसके कुछ देर बाद ही उनके खाते से 99500 रुपये की धनराशि निकाल ली गई। पढ़ें पूरी खबर

Maharajganj suicide - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

'मेरे से कुछ नहीं हो सकता भैया जी, पेपर खराब हो गया'

महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के चौपरिया टोला कंचनपुर में सोमवार को नीट परीक्षा देकर लौटी एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से मिले नीट परीक्षा के प्रश्नपत्र पर लिखा है, मेरे से कुछ नहीं हो सकता मेरे भैया जी...। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

चंचल भारती सोमवार को गोरखपुर में आयोजित नीट परीक्षा देकर घर लौटी थी। परिवार के लोगों ने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब एक बजे खाना खाने के बाद चंचल परीक्षा के प्रश्न पत्र में अपने उत्तरों का मिलान कर रही थी। इसी दौरान उसने परिजनों से कहा कि उसका पेपर खराब हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन

यूपी पुलिस। - फोटो : amar ujala

यूपी पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 जून से, बोर्ड ने जारी किए प्रवेश पत्र

यूपी में पुलिस भर्ती के लिए उप निरीक्षक व समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 29 जून से शुरू होगी। इसके लिए प्रवेश पत्र उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं।

परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जानकारी देते हुए कहा कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST)  में अर्ह अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी-PET) की कार्यवाही दिनांक 29.06.2026 से प्रारम्भ हो रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें