फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल मूरत राम दुलारे, आन पड़ा में तेरे द्वारे.....

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगल मूरत राम दुलारे, आन पड़ा में तेरे द्वारे...
विज्ञापन

ज्येष्ठ के अंतिम मंगलवार को भंडारे में उमड़ी भीड़
श्रावस्ती। ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार को श्रद्धालुओं ने रामभक्त हनुमान की आराधना की। इस दौरान जगह-जगह विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार को जिलेभर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसके साथ ही भिनगा के हनुमानगढ़ी सहित विभिन्न हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजन कर प्रसाद वितरण किया। इसके साथ ही भिनगा नगर के गुल्लावीर मंदिर, खैरीमोड़, नई बाजार, पुरानी बाजार, सिरसिया, इकौना, गिलौला, बदला, लक्षमनपुर, लक्ष्मननगर, रतनापुर, भंगहा बाजार, सीताद्वार सहित जिले में कई अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे श्रद्धालुओं ने छोला, पुलाव, पूड़ी, हलुवा, बूंदी आदि का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान मंगल मूरति रामदुलारे आन पड़ा मैं तेरे द्वारे, सुन लो मेरी पुकार पवनसुत विनती बारंबार आदि हनुमत गीतों के कारण समूचा जिला रामामय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें