फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे ढोढे गांव में दो जंगली जानवरों ने पशुओं पर बोला हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
दो जंगली जानवरों ने पशुओं पर बोला हमला
विज्ञापन

शोरगुल मचाने पर जंगल में भागे, वन दरोगा ने की जांच, पैरों के निशान भी मिले
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र के पूरे ढोढे मजरे पाली गांव में जंगली जानवर की दस्तक से ग्रामीणों में खौफ व्याप्त हो गया है। सोमवार रात दो जंगली जानवरों ने गांव में एक किसान के मवेशियों पर हमला बोल दिया। इसी बीच किसान की नींद खुल गई और उसने शोरगुल मचा दिया। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए जिस पर जानवर जंगल की तरफ भाग गए। वन दरोगा को जांच में पैरों के निशान मिले हैं।
पूरे ढोढे मजरे पाली गांव निवासी किशन पासी के जानवर घर के पीछे बंधे थे। इसी दौरान जंगली जानवरों ने मवेशियों पर हमला बोल दिया। इसी बीच किशन पासी की नींद खुल गई। उसने शोरगुल मचा दिया, जिस पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने जानवरों को दौड़ाया तो वह जंगल में चले गए। रात का वक्त होने के कारण ग्रामीण वापस लौट आए। ग्रामीण तेंदुए की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण सूरज यादव, राम बहादुर, प्रभुदयाल, विजय बहादुर का कहना है कि जंगली जानवरों के चलते क्षेत्रीय लोगोें में दहशत है। रात में लोग सो नहीं पा रहे हैं। जल्द जानवरों को पकड़ा जाए। मंगलवार सुबह वन दरोगा राममूर्ति मिश्रा गांव पहुंचे। वन दरोगा कहना है कि मौके से पैर के निशान मिले हैं, लेकिन स्पष्ट नहीं है कि कौन से जंगली जानवर ने हमला बोला। कांबिंग करके जंगली जानवरों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें