फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी के साथ हुई मूसलाधार बरसात, जिले की विद्युत व्यवस्था ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी व बारिश से गिरे पेड़, मकान ध्वस्त
विज्ञापन

श्रावस्ती। तराई में सोमवार शाम मौसम ने करवट बदली। भीषण उमस व गर्मी के बीच शाम को एकाएक तेज आंधी चलने लगी। इसके बाद मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। आंधी से कई स्थानों पर छप्पर व टीन शेड उड़कर दूर जा गिरे। वहीं, सड़कों पर पेड़ व डालियां गिरने से आवागमन भी प्रभावित रहा। तेज आंधी के दौरान हुए हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, तार व पोल टूटने से समूचे जिले की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई। वहीं, मंगलवार को रुक-रुककर हुई बरसात के कारण कई स्थानों पर कीचड़ व जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।
सोमवार रात आई तेज आंधी के कारण माल्ही चौराहा पर टीन शेड उड़ गया। चौराहा निवासी कुंजी लाल यादव की दुकान के सामने रखी ढाबली दूर जा गिरी। इसके साथ ही अनीस खान, सुलेमान, पहलवान, जल्लन खां, जिबरील अहमद का टीनशेड आंधी में उड़ गया। वीरगंज बाजार में जाकरुन की दीवार, भूरे का फूस का मकान, संतोष गुप्ता की दीवार व जीना, कल्यानपुर में दद्दन की मिट्टी की दीवार व छप्पर भी धराशाई हो गया। लक्षमन नगर निवासी नियामत सहित कई लोगों के घर के सामने रखे टीन शेड उड़ गए। वहीं, कलेक्ट्रेट के निकट टड़वा गांव में मसजिद की मीनार टूटकर जमींदोज हो गई। यही स्थिति कई अन्य गांवों की रही। आंधी के कारण भिनगा परसा मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय टंड़वा के पास आम का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। खरगौरा सेमरी, लक्ष्मनपुर, सिरसिया, बदला, बाबागंज व जमुनहा बहराइच आदि मार्गों पर भी पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। कलेक्ट्रेट परिसर में लगा पाकड़ का पेड़ व आसपास लगे कई पेड़ भी गिर गए।
विज्ञापन

आंधी के कारण विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में विद्युत पोल व तार टूट गए हैं। इसके कारण समूचे जिले की विद्युत व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कई हिस्सों की विद्युत आपूर्ति अभी भी बाधित है। सोमवार शाम आंधी के साथ शुरू हुई बरसात मंगलवार को भी रुक-रुककर जारी रही। बरसात के कारण खैरीमोड़, गिलौला कस्बा, जमुनहा बाजार, खलवा बाजार, पुरानी बाजार सहित कई स्थानों पर कीचड़ व जलभराव हो गया।

बाक्स में
कड़ाही में गिरने से दो भाई झुलसे
मल्हीपुर के ग्राम शिकारी चौड़ा में सोमवार शाम मांगलिक आयोजन में भोजन बन रहा था। तभी अचानक आंधी व बारिश से बचने की कोशिश में गांव निवासी प्रवेश कुमार (12) व विकास (10) पुत्रगण जगराम कड़ाही में गिर गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है।

बाक्स में-
दीवार गिरने से किशोरी घायल
मल्हीपुर के ग्राम रमवापुर निवासी प्रमोद सिंह की पुत्री नूपुर सिंह (15) सोमवार शाम घर के आंगन में लेटी थी। तभी अचानक तेज आंधी से पास ही दीवार गिर गई। जिससे नूपुर के सिर पर गंभीर चोट आई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया गया है।

बाक्स में-
मांगलिक आयोजनों पर लगा ग्रहण
आंधी व बरसात के कारण मांगलिक आयोजनों पर ग्रहण लग गया। कलेक्ट्रेट के पास तेज आंधी के कारण सुखराज तिवारी की पुत्री की शादी के लिए लगा टेंट आदि गिर गया। इसी गांव में उमादत्त शुक्ल की पौत्री की शादी में लगा टेंट गिरने से दो बारातियों को हल्की चोट आईं। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बारातियों को समय से पहुंचने में परेशानी हुई। तो कई स्थानों पर मौसम सामान्य होने के बाद लोगों ने मांगलिक आयोजन संपन्न कराए।
विज्ञापन


बाक्स में-
उमस भरी गर्मी से मिली राहत
जिले में भीषण गर्मी व उमस से जूझ रहे लोगों व पशु पक्षियों को सोमवार रात व मंगलवार को हुई बरसात ने काफी राहत दी। इससे जहां लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, मंगलवार दोपहर तक रुक-रुककर हुई बरसात व बदली छाने के कारण मौसम पूरी तरह से खुशगवार बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें