अवैध वसूली में दो सिपाहियों से जवाब तलब
अंबेडकरनगर। ट्रैक्टर चालकों से अवैध वसूली के मामले में यूपी-100 के दो पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही दोनों को यूपी-100 सेवा से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि शनिवार देर शाम जहांगीरगंज थाना क्षेत्र में यूपी-100 पीआरबी के दो पुलिसकर्मियों द्वारा दो ट्रैक्टर चालकों से अवैध धन उगाही की गई थी। इससे नाराज ग्रामीणों ने गोवर्द्धनपुर गांव के पास यूपी-100 वाहन को चारों तरफ से घेरकर हंगामा किया था। ग्रामीणों का आक्रोश देखते हुए पुलिसकर्मियों ने वसूली गई रकम लौटा दी थी। मामले की जानकारी होने पर यूपी-100 के प्रभारी सोमेश्वर सिंह ने दोनों पुलिसकर्मियों को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उन्हें यूपी-100 सेवा से हटा दिया है।