कार्य में लापरवाही पर दीवान लाइन हाजिर
टांडा। अलीगंज थाने के निरीक्षण में डाक वितरण में लापरवाही मिलने पर एसपी ने दीवान मिथिलेश मिश्र को लाइन हाजिर कर दिया। हिदायत दी कि यदि दोबारा इसकी पुनरावृत्ति हुई तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने थानाध्यक्ष को समयबद्ध ढंग से काम करने का निर्देश दिया। कहा कि ये घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है। सप्ताह भर से अधिक समय से डाक थाने पर मौजूद है। इसके बाद भी संबंधित पुलिसकर्मियों को क्यों नहीं सौंपी गई। एसपी ने कई पत्रावलियों की जांच की और उन्हें सुरक्षित ढंग से रखने के लिए निर्देशित किया। कहा कि थाने आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उसे तत्परतापूर्वक निस्तारित किया जाए।