बनारस के मिर्जापुर में राजीव गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर कांग्रेसियों में रोष है। इसी रोष के चलते अलीगढ़ में पूर्व सांसद और जिला अध्यक्ष चौधरी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड से माल गोदाम तक मार्च निकाला।
इस दौरान यहां मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने को लेकर कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई।
मामला बढ़ता देख पुलिस ने लाठी चला दी। जवाबी कार्यवाही में कांग्रेसियों ने भी लाठी चलाई। इस संघर्ष में पूर्व सांसद समेत पांच कार्यकर्ता घायल हो गए।
अंत में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित अपने कार्यालय पर सीएम का पुतला दहन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।