फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीकेटी में 147 घरेलू और व्यावसायिक सिलिंडर बरामद, एक पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
बरामद सिलिंडर।
विज्ञापन
लखनऊ। बीकेटी के रैथा गांव में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारकर 147 गैस सिलिंडर और रिफिलिंग के उपकरण बरामद किए। मामले में वाहन स्वामी अमित कुमार निवासी रैथा के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम-1955 की धारा 3/7 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गैस की कालाबाजारी की सूचना पर रैथा गांव पहुंची टीम ने एक भवन के परिसर में कार्रवाई की। इस दौरान वहां खड़े वाहन संख्या यूपी 32 जेडएन 7150 से 57 घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलिंडर और यूपी 32 यूएन 8369 से 47 व्यावसायिक गैस सिलिंडर बरामद किए। इसके अलावा परिसर में भी 43 व्यावसायिक गैस सिलिंडर मिले।
मौके से दो इलेक्ट्रॉनिक कांटे, 30 रिफिलर, पांच पेचकस, एक प्लास और सिलिंडरों की कैप व सील भी बरामद की गईं। कार्रवाई में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बीकेटी परवेज अख्तर, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आलमबाग अजयवीर सिंह, पूर्ति निरीक्षक मलिहाबाद वीरपाल और पूर्ति निरीक्षक बीकेटी कुमार सौरभ शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें