फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1440 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं ने कटवाया बिजली कनेक्शन

Thu, 14 Jan 2021 10:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों से आजिज 1440 बिजली उपभोक्ताओं ने कनेक्शन ही कटवा लिया है। प्रदेश में लगवाए जा रहे स्मार्ट मीटरों में कई बार खामियां सामने आने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से उपभोक्ताओं का भरोसा उठता जा रहा है। कई अन्य स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं ने भी कनेक्शन कटवाने के लिए बिजली कंपनियों में आवेदन दिया है। इससे बिजली कंपनियों में हड़कंप की स्थिति है।
विज्ञापन

 
प्रदेश में 1440 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के स्थायी रूप से कनेक्शन कटवाने के मामले का खुलासा एनर्जी एफिसिएंशी सर्विसेस लि. (ईईएसएल) की दिसंबर की रिपोर्ट से हुआ है। लखनऊ में सबसे ज्यादा 360 स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटवाया है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के गृह जिले मथुरा में 293, पीएम मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में 291, मेरठ में 187, प्रयागराज में 99 तथा सीएम योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में 49 उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटवाया है। सूत्रों के मुताबिक पूरे प्रदेश में कई अन्य उपभोक्ताओं ने कनेक्शन काटने के लिए आवेदन किया है।

एसटीएफ जांच का पता नहीं
प्रदेश में स्मार्ट मीटर परियोजना शुरू होने के साथ ही कभी भार जंपिंग तो कभी मीटर तेज चलने की शिकायत आती रही। पिछले साल जन्माष्टमी पर लाखों स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बत्ती गुल हो गई थी। इस मामले में तो मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री के सख्त निर्देशों के बावजूद किसी पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी जांच के लिए गठित एसटीएफ की रिपोर्ट का आज तक पता ही नहीं चला।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का भरोसा उठना स्वाभाविक : वर्मा
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा का कहना है कि जिस तरह से स्मार्ट मीटर में एक के बाद एक खामियां सामने आ रही हैं उससे उपभोक्ताओं का भरोसा उठना स्वाभाविक है। अब तक स्मार्ट मीटर प्रकरण में किसी भी दोषी के खिलाफ  कोई कड़ी कार्रवाई तक नहीं हुई है। मामले के तूल पकड़ने के बाद अब मध्यांचल वितरण निगम के एमडी की अध्यक्षता में स्मार्ट मीटर यूजर एक्सेसप्टन्स टेस्ट जरूर शुरू किया गया है।

आज भी बकाए पर तमाम उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट तो दिया जाता है, लेकिन भुगतान के बाद र्कई दिन तक जोड़ा नहीं जाता। इससे त्रस्त लोग अब स्मार्ट मीटर से पिंड छुड़ा रहे हैं। उन्होंने स्मार्ट मीटर को लेकर उठ रहे सवालों पर मुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री से कार्रवाई से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें