फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 से संचारी रोग नियंत्रण अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रथम संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिले में 10 से 28 फरवरी तक चलेगा। अभियान के संचालन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में अधिकारियों को अभियान के संबंध में निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी राधेश्याम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने अभियान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन



बताया कि सात फरवरी को ग्राम पंचायतों एवं आठ फरवरी को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैठकें आयोजित होंगी। ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों एवं बीईओ कार्यालय में अध्यापकों को मास्टर ट्रेनर अभियान के संबंध में जानकारी देंगे।


10 से चलने वाले अभियान में बैक्टीरिया जनित रोग नियंत्रण के लिए बचाव एवं रोकथाम के बारे में विभागों को दायित्व दिए गए हैं। इस मौके पर एडीएम वित्त अमरनाथ राय समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें