फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे की कार बेकाबू, एक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। मदारपुर टेपरा गांव में रात में वैवाहिक कार्यक्रम में द्वारपूजा के दौरान दूल्हे की अनियंत्रित कार ने पांच महिलाओं को रौंद दिया। इसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि समारोह में शामिल होने आईं चार महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन


हादसे के बाद बेकाबू कार पास ही बने एक घर की दीवार को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया।


जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनसरी के मजरा मदारपुर टेपरा में शुक्रवार रात को सुरेश कोरी की बेटी की शादी थी। बारात जनपद गोंडा के ग्राम पंचायत पंचमरी मदारीपट्टी से आयी थी। रात 10 बजे के आसपास द्वारपूजा का कार्यक्रम शुरू हुआ। गांव की महिलाएं और बच्चे पास में ही खड़े होकर द्वारपूजा का कार्यक्रम देख रहे थे। मौके पर काफी भीड़ थी।
विज्ञापन


जनवासे से बाराती द्वार पूजा के लिए कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंचे ही थे कि अचानक दूल्हे की कार बेकाबू हो गई और द्वारपूजा का कार्यक्रम देख रही आसमां बेगम (40 ) पत्नी किस्मत अली को रौंदते हुए पास के ही बने गांव निवासी सुरेश के मकान की दीवार को तोड़ते हुए घर में घुस गई। इस दौरान कार की चपेट में आने से वहां मौजूद लैलतुल (29) व कुसुमलता (55) समेत चार महिलाएं घायल हो गईं।

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लहूलुहान आसमां को एंबुलेंस बुलवाकर सीएचसी मुस्ताफाबाद भेजा गया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर रात में ही यूपी 100 पुलिस पहुंची। इस दौरान मौका पाकर चालक कार छोड़कर भाग निकला। प्रभारी निरीक्षक मधुप नाथ मिश्र ने बताया कि दुघर्टनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। केस दर्ज कर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें