फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली न आने पर पावर हाउस का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। जरवल नगर क्षेत्र में बिजली न आने से गुरुवार को लोग भड़क गए। सैकड़ों की संख्या में पावर हाउस पहुंचकर घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद एक्सईएन को ज्ञापन भेजा। बुधवार दोपहर तीन बजे से गुल बिजली गुरुवार देर शाम तक नहीं आई। इससे 60 हजार की आबादी प्रभावित है।
विज्ञापन


जिले में भीषण गर्मी से लोग बेहाल है। लेकिन पावर कॉर्पोरेशन किसी न किसी बहाने विद्युत कटौती कर रहा है। जरवल नगर पंचायत में बुधवार दोपहर तीन बजे के करीब बिजली गुल हो गई थी। पावर कॉर्पोरेशन ने लाइन फाल्ट बताकर सप्लाई शुरू नहीं की।

इससे नाराज कस्बेवासियों ने गुरुवार को नगर पंचायत निवासी समाजसेवी अजीउद्दीन अज्जी की अगुवाई में जरवल पावर हाउस का घेराव कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कस्बेवासियों ने कहा कि पावर कॉर्पोरेशन गर्मी के बावजूद पूरे-पूरे दिन बिजली की कटौती कर रहा है।
विज्ञापन


इससे सभी का जीना मुहाल हो गया है। बिजली कटौती से कस्बे की 60 हजार आबादी परेशान है। सबसे अधिक दिक्कत पानी की हो रही है। ग्रामीण हैंडपंप पर पानी भरकर रोजमर्रा का काम निपटा रहे हैं। प्रदर्शन व घेराव के बाद सभी ने ज्ञापन एक्सईएन को भेजा।

इस मौके पर कस्बा निवासी अजय वर्मा, मोहित, प्रियांशु, नावेद अहमद, मोहम्मद कैफ, इमरान अहमद, कामरान अहमद, रियाज कैफ, शिवांग यादव समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

जरवल नगर पंचायत में बिजली आपूर्ति बाधित है। इसका मुख्य कारण लाइन में फाल्ट आना है। फाल्ट का पता चल गया है। कर्मचारी लगे हुए हैं। बिजली सप्लाई शुरू करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

-योगेंद्र यादव, उपखंड अधिकारी विद्युत, कैसरगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें