फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटा सराफा व्यवसायी से चार लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर लौट रहे सराफा व्यवसायी से बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक लाख रुपये और तीन लाख के जेवर लूट लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के नथईपुर कानूनगो निवासी सुरेंद्र की इलाहन नगर बाजार में सराफा की दुकान है। सुरेंद्र के मुताबिक शुक्रवार की रात दुकान बंद कर वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुरमिनडीह मजरे के पास पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक करते हुए सुरेंद्र की बाइक रोक ली। हैंडिल पकड़ने से सुरेंद्र बाइक सहित नीचे गिर गए। बदमाशों ने सुरेंद्र की कनपटी पर तमंचा सटा दिया तथा बाइक की चाभी छीन ली। चाभी छीनने के बाद बदमाशों ने सुरेंद्र का नकदी व गहनों से भरा बैग छीन लिया। लूटपाट करने के बाद बदमाशों ने पीड़ित सराफा व्यवसायी सुरेंद्र को बिना शोर मचाए भागने की धमकी दी और कहा कि यदि नहीं भागोगे तो गोली मार देंगे। सुरेंद्र के भागते ही बदमाश बैग लेकर चंपत हो गए। सराफा व्यवसायी ने बताया कि बैग में एक लाख रुपये व तीन लाख के जेवरात रखे थे। पीड़ित सराफा व्यवसायी ने मामले की तहरीर सादुल्लाहनगर थाने में दी है। उतरौला सीओ मनोज कुमार यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। सादुल्लाहनगर थानाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें