अवध विवि बीकॉम द्वितीय का परीक्षा परिणाम घोषित
फैजाबाद। डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ने बीकॉम द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. एसएल पाल के अनुसार घोषित 81 कॉलेजों के परीक्षा परिणामों में 5,262 परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। बीकॉम प्रथम व तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया था। शेष बचे बीकॉम द्वितीय का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित होने के बाद बीकॉम का पूरा रिजल्ट घोषित हो गया है। परीक्षा नियंत्रक ने बताया है कि बीकॉम द्वितीय की परीक्षा में 6,191 ने नामांकन कराया था। इसमें 198 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग नहीं लिया था। जारी परीक्षा परिणामों में 5262 परीक्षार्थियों में से 731 परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके है। घोषित परीक्षा परिणामों में अंबेडकरनगर के सात, बहराइच के सात, बाराबंकी के 14, फैजाबाद के 21, गोंडा के 10, प्रतापगढ़ के दो, व सुल्तानपुर के 20 कॉलेज सम्मिलित हैं।