फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन पुल में घुसी एसयूवी, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। डाइवर्जन पर मुड़ने के बजाय हाईवे पर बन रहे निर्माणाधीन पुल में एक तेज रफ्तार एसयूवी घुस गई। हादसे में युवती व उसके मौसा की मौत हो गई। मृतक बलरामपुर के थाना क्षेत्र ललिया के ग्राम लालपुर विसुनपुर के रहने वाले थे। घटना हाईवे पर स्थित भगवानपुर बनकट गांव के पास हुई।
विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के एनएच पर भगवानपुर बनकट के निकट पुल का निर्माण हो रहा है। यह पुल एनएच को क्रास करने वाली नहर पर बन रहा है। इस दौरान आने जाने वाले लोगों के लिए पुल के बगल से ही डाइवर्जन कर कच्चा रास्ता बनाया गया था।

मंगलवार देर रात को बलरामपुर के थाना क्षेत्र ललिया के ग्राम लालपुर विसुनपुर निवासी शौकत अली (45) पुत्र सोहबत अपने साढ़ू की पुत्री शकीना निवासी मोहल्ला बलुहा थाना कोतवाली बलरामपुर के साथ बहराइच की ओर से एसयूवी से घर जा रहे थे।
विज्ञापन


उनका वाहन बौद्ध परिपथ पर ग्राम भगवान पुर बनकट के निकट निर्माणाधीन पुल के बगल स्थित डाइवर्जन पर मुड़ने के बजाय सीधे निर्माणाधीन पुल में कूद गया, जिससे एसयूवी पुल व उसके दोनों ओर निकली सरिया की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में शौकत अली व साढ़ू की पुत्री शकीना की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंचे इकौना प्रभारी निरीक्षक राजितराम व उपनिरीक्षक कामेश्वर राय ने जेसीबी से वाहन को बाहर निकलवाया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। दुर्घटना का कारण संभवत: वाहन की गति तेज होना है। तभी एसयूवी डाइवर्जन पर अनियंत्रित हो गई, जिससे वह मुड़ नहीं सकी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-श्रेयश त्रिपाठी, सीओ इकौना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें