फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानपारा में दूर होगी पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। नानपारा नगर पालिका परिषद की पेयजल व्यवस्था एक करोड़ रुपये की लागत से दुरुस्त की जाएगी। साल भर से खराब नलकूप की मरम्मत होगी। 35 किमी क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को भी दुरुस्त किया जाएगा। चार मोहल्लों में नए सिरे से पाइप लाइन बिछाकर पेयजल आपूर्ति मुकम्मल किया जाएगा।
विज्ञापन


मार्च के अंत तक कार्य योजना को अमली जामा पहना दिया जाएगा। नानपारा नगर पालिका क्षेत्र में हल्की गर्मी में ही पेयजल संकट उत्पन्न होने लगा है। आबादी लगभग 80 हजार के आसपास है। लेकिन नगर क्षेत्र के बावर्चीटोला मोहल्ले में स्थापित एक नलकूप साल भर से तकनीकी खराबी के कारण बंद पड़ा है।

इतना ही नहीं दो वर्ष पूर्व जल निगम की ओर से नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए बिछाई गई 35 किलोमीटर पाइप लाइन भी पानी का दबाव होने पर फट रही है, जिससे शहर के मुख्य मार्गों पर जहां जलभराव की स्थिति बन रही है। नगर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए 1000 किलोलीटर क्षमता के दो ओवरहेड टैंक स्थापित हैं।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति नहीं सुनिश्चित हो पा रही। इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने एक करोड़ की कार्ययोजना तय की है। इसे शासन से हरी झंडी भी मिल गई है। मार्च के अंत तक कार्य शुरू हो जाएगा।

अमर उजाला से बातचीत करते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अब्दुल मोहीद राजू ने बताया कि खराब नलकूप को दुरुस्त करवाने के साथ ही नगर क्षेत्र में 35 किमी क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बदला जाएगा। किला मोहल्ला, बावर्ची टोला, एसडीएम कोर्ट मोहल्ला, पुरानीबाजार मोहल्लों में नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी।

इन मोहल्लों में क्षतिग्रस्त है पाइप लाइन
नानपारा नगर के मोहल्ला जुबलीगंज, बेलदारन टोला, चमारन टोला, किला मोहल्ला में 35 किमी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। इसके कारण आए दिन पाइप लाइन फटने से मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति बनती है। इस मामले में नगर पालिका चेयरमैन ने जल निगम को पत्र लिखा है।

पांच पंप में एक खराब
नानपारा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में पांच नलकूप हैं, जिससे शहर को पेयजल की आपूर्ति की जाती है। इनमें गांधी पार्क, पानी टंकी, नगर पालिका परिसर, बावर्ची टोला, मिरियासी टोला शामिल है। लेकिन बावर्ची टोला का नलकूप पंप साल भर से खराब हैं।


नलकूप से पानी की सप्लाई तो हो रही है लेकिन पानी का फोर्स कम होने से शहर के अंतिम मोहल्ले तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। इस समस्या से निजात के लिए कानपुर से मोटर मंगवाया गया है। उस पर भी लगभग डेढ़ लाख रुपये खर्च होंगे। मोहल्लों में सर्वे करवाएंगे, जरूरत हुई तो पाइप लाइन बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

- अब्दुल मोहीद राजू, नगर पालिका अध्यक्ष, नानपारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें