फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच: समयसीमा बीती पर 30 फीसदी छात्रों के नहीं बने आधार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के सभी छात्र छात्राओं के आधारकार्ड बनवाने की समय सीमा बीत चुकी है। फिर भी 30 फीसदी छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड नहीं बन सके हैं। अधिकारियों का दावा है कि फरवरी के अंत तक सभी छात्रों के पास आधार कार्ड मुहैया होंगे।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि जिले के 14 विकास खंडों में 2470 प्राथमिक और 983 जूनियर विद्यालय स्थापित हैं। इन स्कूलों में 4.93 लाख छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। सरकार सभी छात्र-छात्राओं को आधार नंबर से जोड़कर मिड डे मील व अन्य व्यवस्थाओं की सुविधाएं उनके खाते में पहुंचाने के लिए प्रयास कर रही है।

उसी के तहत सभी विद्यार्थियों को आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है। जिले में साल भर से आधार कार्ड बनाने की मुहिम चल रही है। लेकिन यह मुहिम अब तक परवान नहीं चढ़ सकी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अमरकांत सिंह ने बताया कि शासन का निर्देश मिला है।
विज्ञापन


अभिभावकों के जागरूक न होने के चलते दिक्कतें आ रही हैं। इस दिशा में शिक्षकों को लगाया गया है। स्कूलों में आधार कार्ड बनाने के लिए शिविरों के भी आयोजन करवाए जा रहे हैं। जिले के सभी विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारियों को भी इस मामले में पत्र भेजा गया है।

प्रतिदिन क्षेत्र में आयोजित होने वाले आधार कार्ड शिविर का ब्योरा देने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कि कोई भी छात्र आधार कार्ड से वंचित न रहे।

आधार कार्ड बनाने के लिए शुरुआती दौर से ही कवायद चल रही है। लेकिन बहराइच प्रदेश के पिछले पायदान पर स्थित है। अशिक्षा भी अधिक है। जिससे अभिभावकों को आधार कार्ड का महत्व नहीं पता है। इसी के चलते वह संजीदा नहीं हो रहे हैं। फिर भी काफी हद तक आधार कार्ड बन चुके हैं। कुछ छात्र शेष हैं। उनके आधारकार्ड बनवाने के लिए कैंप लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. अमरकांत सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें