फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन के दौरान किशोर गोमती में डूबा, अवैध बालू खनन बना मौत का कारण

Mon, 15 Apr 2019 12:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
रजनीश (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में गोसाईंगंज के बस्तौली गांव में रविवार दोपहर मूर्ति विसर्जन के दौरान किशोर नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर का शव बाहर निकलवाया। परिवारीजनों के कहने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम को नहीं भिजवाया। ग्रामीणों के मुताबिक, हादसा अवैध बालू खनन के कारण हुआ।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह के मुताबिक , गोसाईंगंज इलाके के अमेठी कस्बे के कटरा मोहल्ला निवासी श्रवण कुमार यादव का बेटा रजनीश यादव (14) रविवार दोपहर परिवार के साथ मूर्ति विसर्जन करने बसतौली गांव के निकट गोमती तट पर गया था।

इस दौरान पैर फिसलने से वह गहराई में चला गया। काफी देर तक वह ऊपर नहीं आया तो परिवारीजन चीखने लगे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची गोसाईंगंज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर का शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


बसतौली के पास नदी का एक हिस्सा थानाक्षेत्र में आता है। दूसरा बाराबंकी में। गोमती में लिफ्टर मशीनों से बालू खनन किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो सालों से खनन होने के चलते काफी गहराई हो गई है। अवैध खनन को पुलिस की सह मिली है। हादसे के तुरंत बाद बालू खनन करा रहे लोग भाग निकले।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें