लखनऊ। जिले की 14 पीएचसी को उच्चीकृत कर सिटी पॉलीक्लिनिक में बदला गया है। इन केंद्रों पर मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं भी मिलेंगी। शुक्रवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने औरंगाबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फीता काटकर इन सिटी पॉलीक्लिनिक का शुभारंभ किया।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सिटी पॉलीक्लिनिक योजना शुरू की गई है।
इन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विकसित किया गया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि योजना के माध्यम से लोगों को इलाज के लिए बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वर्तमान में यह सुविधा नगरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरू की गई है। आने वाले समय में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर भी इसे लागू किया जाएगा। पॉलीक्लिनिक में कार्यदिवसों के अनुसार रोस्टर बनाकर विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सिटी पॉलीक्लिनिक में स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, कान-नाक-गला (ईएनटी), त्वचा रोग, सामान्य चिकित्सा, नेत्र रोग और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों को ऑन कॉल और निर्धारित दिनों में सेवाएं देने के लिए मानदेय दिया जाएगा।
63 प्रकार की जांचें होंगी
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताय कि केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सुविधा के साथ 63 प्रकार की डायग्नोस्टिक जांच और 195 प्रकार की आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए स्टाफ नर्स, ऑप्टोमेट्रिस्ट, फिजियोथैरेपिस्ट और इंटीग्रेटेड काउंसलर की सेवाएं भी मिलेंगी। उच्चीकृत किए गए केंद्रों में बरावन कलां, वृंदावन, भरवारा, जियामऊ, पिपराघाट, जानकीपुरम, आईआईएम, खड़गापुर, जरहरा, औरंगाबाद, नादरगंज, नाका, न्यू हैदरगंज और छितवापुर शहरी परिवार कल्याण केंद्र शामिल हैं। इस दौरान डिप्टी सीएम ने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। साथ ही 50 टीबी मरीजों को पोषण पोटली भी दी गई। उन्होंने राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम और राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के स्टॉल का निरीक्षण कर जानकारी ली।
ये लोग मौजूद रहे
कार्यक्रम में विधायक ओपी श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित कुमार घोष, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. पवन कुमार अरुण, महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. एचडी अग्रवाल, सीएमओ डॉ. एनबी सिंह, महानिदेशक प्रशिक्षण डॉ. रंजना खरे समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।
कार्यक्रम में मौजूद लोग।