फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से मुंबई की 14 ट्रेनें निरस्त, जानिए पूरी लिस्ट...

Thu, 02 Jul 2015 01:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन के रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम में आग लगने के बाद 17 जून से पटरी से उतरा ट्रेनों का संचालन अब भी दुरुस्त नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


इसके चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने दो जुलाई को लखनऊ से चलने वाली लखनऊ लोकमान्य तिलक एवं बॉम्बे सेंट्रल लखनऊ एक्सप्रेस सहित 14 ट्रेनों का संचालन निरस्त किया है।

लखनऊ की मुंबई जाने वाली ट्रेनों के रद्द होने के कारण बृहस्पतिवार को यात्रियों को परेशानी होगी। मुम्बई ट्रेनें बंद होने से वहां से आने और जाने वाले लोगों का बुरा हाल है।
विज्ञापन


सिर्फ लखनऊ से हजारों की संख्या में यात्री रोज मुम्बई के लिए रवाना न होते है जिनकी यात्रा अब बंद है। इस बीच
पुष्पक एक्सप्रेस से मुंबई जाने वाले यात्रियों का हुजूम बुधवार को भी लखनऊ जंक्शन में दिखा।

पुष्पक एक्सप्रेस के लिए यात्रियों की लाइन सुबह से ही प्लेटफार्म नंबर 6 पर लग गई। ट्रेन निरस्त होने के अनाउंसमेंट के बाद पूछताछ केंद्र में मुंबई जाने के लिए लोग दूसरी ट्रेनों की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

दो दिन कैंसिल रहेंगी ये सभी ट्रेनें

2 जुलाई को नहीं चलेंगी ये ट्रेनें
12541 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
05039 गोरखपुर कृष्णाराजापुरम स्पेशल
11034 दरभंगा पुणे एक्सप्रेस
12108 लखनऊ लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
12792 पटना सिकंदराबाद एक्सप्रेस15018 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
02047  लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर स्पेशल     
09013 बॉम्बे सेंट्रल लखनऊ एक्सप्रेस
11037 पुणे गोरखपुर एक्सप्रेस
11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस छपरा एक्सप्रेस
12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस
12791 सिकंदराबाद पटना एक्सप्रेस
11060 छपरा लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस
 
3 जुलाई को निरस्त ट्रेनें
12511 गोरखपुर त्रिवेंद्रम एक्सप्रेस
11015 लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर कुशीनगर एक्सप्रेस
11016 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस कुशीनगर एक्सप्रेस
11054 आजमगढ़ लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुजफ्फ रपुर एक्सप्रेस
11062 मुजफ्फ रपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
11082 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
12534 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई लखनऊ एक्सप्रेस
12541 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस
15102 छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई छपरा एक्सप्रेस
15560 अहमदाबाद दरभंगा एक्सप्रेस
19045 सूरत छपरा एक्सप्रेस
19046 छपरा सूरत एक्सप्रेस
09014  लखनऊ बॉम्बे सेंट्रल एक्सप्रेस
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें