फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 14 'स्पेशल' खिलाड़ी खेलेंगे स्पेशल ओलपिंक

Tue, 08 Oct 2013 08:42 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई एथलेटिक्स में अपने समय को बेहतर बनाने लिए जुटा हुआ है, तो कोई बाउची में खेल को निखार रहा है।
विज्ञापन


स्टडी हाल की ‘दोस्ती’ शाखा से लेेकर आशा ज्योति और आशा आवा स्कूल में स्पेशल खिलाड़ियों का अभ्यास सत्र इन दिनों पूरे शबाब पर है।

इन सभी का लक्ष्य न्यू कैसल (आस्ट्रेलिया) में एक से सात दिसंबर तक होने वाले स्पेशल ओलंपिक के रीजनल गेम्स में पदक जीतना है।

करीब एक सप्ताह पहले हैदराबाद से ट्रेनिंग लेकर लौटे स्पेशल खिलाड़ियों में 14 की अंतिम लिस्ट तैयार कर ली गई है, जो स्पेशल गेम्स में अपनी चुनौती पेश करेंगे।
स्पेशल ओलंपिक गेम्स की लखनऊ शाखा के प्रभारी एजाज अख्तर ने बताया कि लखनऊ के स्पेशल प्लेयरों ने हमेशा ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि इस बार भी हमारे खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करके अपनी क्षमता को साबित करेंगे। उन्होंने कहा कि चेन्नई और हैदराबाद के दो ट्रेनिंग सत्र आयोजित करने के लखनऊ से 14 सदस्यों का नाम फाइनल किया गया है।

28 नवंबर को टीम राजधानी से रवाना होगा। फिलहाल सभी खिलाड़ी अपने-अपने स्कूलों में कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।
स्टडी हाल ‘दोस्ती’गोमतीनगर स्थित दोस्ती सेंटर में करीब 90 स्पेशल छात्र अध्ययनरत है। इसकी ट्रेनर पूनम मिश्रा बताती हैं यहां पर पढ़ाई के साथ खेलों की खास ट्रेनिंग दी जाती है।

आस्ट्रेलिया में होने वाले स्पेशल गेम्स में यहां के छह खिलाड़ियों का होना यह साबित करता है, कि खेलों में भी यह सेंटर तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारे यहां से अभिनव यादव 100 मीटर और लांग जंप में अपनी चुनौती पेश करेंगे, जबकि अलंकृत गुप्ता भी इसी इवेंट का हिस्सा बनेंगे।

साहिल सिंह स्वीमिंग की 100 और 50 मीटर फ्रीस्टाइल में भाग लेंगे, जबकि रोहन पांडेय बाउची टीम का हिस्सा बनेंगे। बालिका वर्ग में गीतिका श्रीवास्तव और आकांक्षा माथुर बाउची में अपनी दावेदार पेश करेंगी।
आशा आवा स्कूलकैंट स्थित आशा आवा स्कूल की वाइस प्रिंसिपल ममता यश ने बताया कि स्पेशल गेम्स में अच्छे प्रदर्शन को लेकर हमारे यहां के खिलाड़ी बेहद उत्साहित है।

इससे पहले भी यहां के छात्रों ने विंटर स्पेशल ओलंपिक में तमाम पदक अपने नाम किये थे। आस्ट्रेलिया जाने वाले दल में सेंटर से नमिता दास, रेखा सिंह, अनूप सिंह, उपासना तिवारी (बाउची) और हरीश चन्द्र (एथलेटिक्स- 50 मीटर और लांग जंप) का चयन किया गया है।
विज्ञापन

आशा ज्योति स्कूलइंदिरानगर में स्थित आशा ज्योति स्कूल से तीन खिलाड़ियों का चयन स्पेशल गेम्स के लिए हुआ है।

यहां की प्रिंसीपल स्वीति शर्मा ने बताया कि चयनितों में पूजा शंकर और मुकेश पंत बाउची टीम का हिस्सा बनेंगे, जबकि पल्लव महरोत्रा का चयन क्रिकेट टीम के लिया किया गया है।

लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें