फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'यूपी के लिए 13वें स्मार्ट सिटी का विवाद खत्म हों, 14 बनें'

Sat, 05 Dec 2015 05:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में स्मार्ट सिटी बनाने के लिए 13वें शहर पर चल रहे विवाद पर राज्यपाल राम नाईक का कहना है कि यह विवाद खत्म होना चाहिए, यूपी के 14 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाया जाए। स्मार्ट सिटी के लिए 101 का आंकड़ा भी अच्छा है।
विज्ञापन


राज्यपाल शुक्रवार को साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में डेवलपिंग स्मार्ट सिटीज: इम्पेरेटिव्स एवं चैलेंजेस कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी की लिस्ट में यूपी के मेरठ व रायबरेली को भी शामिल किया जाए। भारत जैसे देश में विकास के लिए राजनैतिक एवं प्रशासनिक समन्वय की जरूरत है।

उन्होंने विकास के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने के लिए कहा। स्मार्ट शहरों के विकास के लिए विश्वविद्यालयों एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों के बुद्घजीवियों का भी सहयोग लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर शहर की अपनी विशेषता

राम नाईक ने कहा कि हर शहर की अपनी विशेषता है। स्मार्ट सिटी के विकास में ऐतिहासिक धरोहरों की पहचान बनाये रखते हुए एकीकृत दृष्टिकोण की जरूरत है।

शहरों की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासतों को बनाये रखते हुए विकास के नये आयाम तय करने होंगे। ग्रामीण क्षेत्र से पलायन के कारण शहर बढ़ रहे हैं।

संवाद एवं विचारों के आदान-प्रदान के माध्यम से समाज के हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करें। हमारे नीति निर्धारक भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए योजना तैयार करें। सड़क, सीवरेज व अन्य अवस्थापना संबंधी विकास कार्यों में समय एवं लागत का विशेष ध्यान रखते हुए समयबद्ध तरीके से कार्य होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शहरों की ओर पलायन का वैज्ञानिक अध्ययन करके स्मार्ट सिटिज के लिए नई योजनाएं तैयार की जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें