फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूषित मट्ठा पीने से 14 बीमार

Wed, 25 Dec 2024 10:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र के पूरे महिपत मजरे सराय हरदों गांव में गत सोमवार रात दूषित मट्ठा पीने से लोग डायरिया के चपेट में आ गए। देखते ही देखते गांव के 14 से अधिक लोगों को उल्टी-दस्त शुरू हो गई। हालत नाजुक होने पर एक ही परिवार के छह लोगों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाकर भर्ती कराया गया है। सामान्य रूप से बीमार लोगों का गांव में ही इलाज किया गया।
विज्ञापन


गत सोमवार को पूरे महिपत गांव में ओम प्रकाश के घर पर पूजा के बाद लोगों को मट्ठा पिलाया गया। बताते हैं कि मट्ठा दूषित होने के कारण रात में ही एक-एक कर लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त शुरू होने से गांव में अफरातफरी मच गई। इस दौरान झोलाछाप को बुलाकर लोगों ने रात में इलाज कराया। इलाज के बाद छह लोगों की हालत खराब हो गई। छह लोगों को मंगलवार को तड़के जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया।

गांव निवासी मीना देवी (43) पत्नी जर्नादन, सरोजनी (35) पत्नी विश्राम, आरोही (9) पुत्री जर्नादन, ओम प्रकाश (26) पुत्र विश्राम, कुशलदेवी (34) पत्नी महेंद्र कुमार व विश्राम (45) पुत्र रामदेव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करके इलाज शुरू किया गया है। सीएमएस डॉ. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि पूरे महिपत गांव में मट्ठा पीने से छह मरीज डायरिया के चपेट में आने के बाद भर्ती कराए गए हैं। सभी का इलाज शुरू किया गया है। सभी मरीज अब स्वस्थ हैं।

शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता  । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें