फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ में बिजली व्यवस्था में गड़बड़ी, आंधी-तूफान से 14 लाइनें ठप...200 गांवों में छाया अंधेरा

Thu, 05 Jun 2025 04:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में आंधी और बारिश से ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। 33 केवी की 4 और 11 केवी की 10 लाइनें फॉल्ट होने से 200 गांवों में अंधेरा छा गया। कई जगह पेड़ गिरने और पोल टूटने से 5 घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में आंधी और पानी का असर गांव से शहर तक रहा। इससे 33 केवी की चार एवं 11 केवी की 10 लाइनों में फॉल्ट आया। अनुमान के मुताबिक 200 गांवों की बिजली गुल हुई। जिन 33 केवी लाइन में फॉल्ट आया उससे काकोरी, माल, कुम्हरावां उपकेंद्र ठप हुए। जबकि आईआईएम रोड, पक्का पुल, सिसेंडी, धनुवासाड़, पहाड़नगर, नबीपनाह, दशहरी बाग, मोहम्मदपुर गढ़ी, कनकहा, जियामऊ, कटरा नूरबाड़ी उपकेंद्र 11 केवी लाइनों की फॉल्ट से बंद हुए। अधिकतर लाइनों पर पेड़ गिरने व बारिश से तकनीकी समस्या हुई। आंधी-पानी के कारण जिले में 25 से ज्यादा पोल टूटे और एक 63 केवी ट्रांसफार्मर डबल पोल सहित नीचे गिर गया।

विज्ञापन


स्कूल की बाउंड्री टूटी तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में निगोहां के नंदौली गांव में बिजली के कई पोल टूटे। एक स्कूल की बाउंड्री भी धराशाई हो गई। प्रधान रीना सिंह ने बताया आंधी में बिजली के पांच पोल टूटे हैं। प्राथमिक विद्यालय की करीब 80 मीटर बाउंड्रीवाल भी गिर गई। अशोक रावत की टीन शेड उड़ कर गिरने पर दीवार टूटी। समेसी उपकेंद्र से पोषित नंदौली गांव के करीब 400 परिवार की बिजली पांच घंटे तक बाधित रही।

ये भी पढ़े- CM Yogi's Birthday: अपने जन्मदिन के अवसर पर सीएम योगी ने किए रामलला के दर्शन, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े-
 अयोध्या: राम मंदिर में हुई भव्य राम दरबार की स्थापना, सीएम योगी ने किया देव विग्रहों का अभिषेक; पहनाए गए आभूषण

कितने देर कहां रहा संकट

33 केवी लाइन काकोरी लाइन से दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक।
 33 केवी कुम्हरावां लाइन से शाम 4:30 से 6:10 बजे तक।
 33 केवी लाइन माल लाइन से अपराह्न 3:40 बजे से बंद रात तक।
33 केवी रहीमाबाद लाइन से शाम 7 बजे से देर रात तक।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें