फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शहर में खुलेंगी 14 पॉली क्लीनिक, विशेषज्ञ देंगे सेवा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग जिले के सरकारी भवनों में 14 पॉली क्लीनिक खोलेगा। इनमें एमबीबीएस के बजाय विशेषज्ञ तैनात किए जाएंगे। एक क्लीनिक शुरू करने पर करीब दस लाख रुपये खर्च होंगे। एनएचएम से इसका बजट स्वीकृत हो गया है। विभाग ने भवनों का चयन शुरू कर दिया है। अफसरों का कहना है कि जनवरी तक पॉली क्लीनिक शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज पर जिले में 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चल रहे हैं। इन केंद्रों पर एमबीबीएस डॉक्टर तैनात हैं। हालांकि, विशेषज्ञ न होने से मरीजों को दूसरे अस्पताल जाना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए एनएचएम 14 पॉली क्लीनिक शुरू करने जा रहा है। हर क्लीनिक पर ईएनटी, बाल रोग, गाइनकोलॉजिस्ट, एमडी मेडिसिन, कैंसर समेत अन्य विधा के दो-दो विशेषज्ञ रखे जाएंगे। ये विशेषज्ञ महीने में 25 दिन सेवाएं देंगे। इन्हें पांच हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान किया जाएगा।



निजी, सेवानिवृत्त डॉक्टर भी दे सकेंगे सेवाएं

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि पॉली क्लीनिक पर निजी या सेवानिवृत्त डॉक्टर भी सेवाएं दे सकेंगे। निजी डॉक्टरों को पहली बार सरकारी सेवा में सहयोग देने का मौका मिलेगा। पॉली क्लीनिक शुरू करने के लिए संसाधन जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें