श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में शुक्रवार को ओपन राज्य स्तरीय खो-खो व फुटबॉल प्रतियोगिता का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इस दौरान खो-खो में 14 व फुटबॉल में 17 खिलाड़ियों का चयन किया गया।
मथुरा जिले में 13 से 15 फरवरी तक ओपन राज्य स्तरीय सीनियर महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में आयोजित चयन ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाली संजना, महिमा, रिया, सोहाना बानो, ममता, सोनाक्षी, गायत्री देवी, दीपलता, प्रतिज्ञा, अन्नू, शालमा, नगमा का चयन किया गया। वहीं, आरक्षित खिलाड़ी के रूप में प्रेमा बानो व सीमा देवी का चयन किया गया। इसी तरह से आजमगढ़ जिले में 12 से 16 फरवरी तक ओपन राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके लिए आयोजित ट्रायल में ममता, सामिया, प्रीती, रेखा, सन्नू, रूपा, नगमा, रोशनी, गुलसफा, प्रियंका, हसीबुन, सबीना, परवीन, आकांक्षा, नाजिया महमूद, अंशिका का चयन किया गया। वहीं, संजू देवी का आरक्षित खिलाड़ी के रूप में चयन किया गया। जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि टीम मैनेजर मोहम्मद मुस्लिम व राधा देवी के संरक्षण में टीम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी।