फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय के कुल सचिव समेत 14 अधिकारियों का तबादला, अनिल कुमार यादव बने नए रजिस्ट्रार

Fri, 01 Jul 2022 04:42 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शासन स्तर पर उच्च शिक्षा विभाग ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुल सचिव विनोद कुमार सिंह समेत 14 अधिकारियों का तबादला किया है। उनकी जगह अनिल कुमार यादव को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुल सचिव बनाया गया है। अनिल कुमार यादव इससे पहले छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कानपुर के कुलसचिव थे। विनोद कुमार सिंह का तबादला इसी पद पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा में किया गया है। 
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन स्तर पर उच्च शिक्षा विभाग ने कुलसचिव, सहायक कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक स्तर के 14 अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसके तहत छत्रपति शाहू जी महाराज विवि कानपुर के कुलसचिव अनिल कुमार यादव को लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया गया है। वहीं लखनऊ विवि के कुलसचिव विनोद कुमार सिंह का तबादला इसी पद पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि आगरा में किया गया है। वहीं कानपुर विवि में रिक्त कुलसचिव के पद का अतिरिक्त कार्यभार वहीं के परीक्षा नियंत्रक अंजनी कुमार मिश्र को सौंपा गया है।

विज्ञापन


अन्य में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलसचिव संजय कुमार का तबादला इसी पद पर प्रो.राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विवि, प्रयागराज में किया गया है जबकि प्रयागराज में तैनात शैलेश कुमार शुक्ल को कुलसचिव, संपूर्णानंद संस्कृत विवि वाराणसी के पद पर भेजा गया है। वहीं वाराणसी के कुलसचिव ओमप्रकाश को आगरा विवि का परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है, जबकि आगरा में तैनात परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव को लखनऊ के ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती विवि में कुलसचिव बनाया गया है। आगरा विवि के कुलसचिव संजीव कुमार सिंह महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विवि बरेली के परीक्षा नियंत्रक होंगे, जबकि सिद्धार्थ विवि कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर के कुलसचिव राकेश कुमार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विवि के परीक्षा नियंत्रक पद पर स्थानांतरित किया गया है। गोरखपुर में परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र सिंह को सिद्धार्थनगर में कुलसचिव बनाया गया है। वहीं लखनऊ विवि के सहायक कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र और आगरा विवि के सहायक कुलसचिव अजय कुमार गौतम का का तबादला इसी पद पर कानपुर में किया गया है। कानपुर विवि के सहायक कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह का वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि जौनपुर और कानपुर के ही ज्ञानेंद्र कुमार का तबादला जननायक चंद्रशेखर विवि, बलिया में सहायक कुलसचिव पद पर किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें