लखनऊ में मंगलवार को तीन बैंककर्मियों सहित 14 लोग वायरस की चपेट में आ गए। इसके साथ राजधानी में कुल मरीज 877 हो गए हैं। इनमें 673 यहीं के हैं। राजधानी में कोरोना का रुख दक्षिणी इलाके में पाया गया है। मंगलवार को पॉजिटिव मिले बैंककर्मी रायबरेली रोड स्थित कॉलोनी में रहते हैं।
इससे पहले भी अलग-अलग बैंकों के दो कर्मचारी संक्रमित मिल चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग संबंधित बैंकों के कर्मचारियों का भी सैंपल लेने की योजना बना रहा है। मंगलवार को पॉजिटिव मिले कर्मचारियों से संबंधित बैंक शाखा के अन्य कर्मचारियों को क्वारंटीन रहने को कहा गया है। बुधवार को इनके सैंपल लिए जाएंगे।
16 मरीज डिस्चार्ज
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : ANI
475 नमूने लिए
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को देवनगर, इंदिरानगर स्थित सेक्टर 8, सेक्टर 10 में अभियान चलाकर 475 लोगों के नमूने लिए।
16 मरीज डिस्चार्ज
मंगलवार को 16 मरीज डिस्चार्ज हुए। इनमें केजीएमयू से चार, पीजीआई से दो, आरएमएल से दो, लोक बंधु अस्पताल से तीन और रामसागर मिश्रा अस्पताल से पांच डिस्चार्ज हुए।
14 इलाके बने कंटेनमेंट जोन
स्वास्थ्य विभाग ने गोमती नगर के विजय खंड, विराम खंड और विनय खंड, अलीगंज के सेक्टर ओ और एन, काकोरी, पुलिस लाइन, मोहान रोड, रहीम नगर आलमबाग, 307 राजाजीपुरम, नट खेड़ा, प्रेम नगर, स्नेहनगर को कंटेनमेंट जोन बनाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र लिखा। वहीं, विराजखंड गोमतीनगर एवं निरालानगर को कंटेनमेंट जोन से हटाने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा है।
इंदिरानगर में तीन मरीज
इंदिरानगर की अलग-अलग कॉलोनियों के तीन लोग पॉजिटिव मिले। इन्होंने निजी पैथोलॉजी में जांच कराई थी। इसी तरह गौतमपल्ली में एक व कानपुर रोड स्थित स्नेहनगर में दो लोगों को संक्रमण हो गया है। अलीगंज, मौलवीगंज, गोमतीनगर, शारदानगर, आलमबाग में भी एक-एक पॉजिटिव मिला है।