लैकफेड घोटाले में पुलिस को-ऑपरेटिव सेल ने जिन आरोपी इंजीनियरों सिद्धनाथ राय तथा राजेश कुमार सिंह को क्लीनचिट दी थी उनके समेत 14 इंजीनियरों के खिलाफ अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। भ्रष्टाचार निवारण के विशेष न्यायाधीश लल्लू सिंह ने सभी को 10 फरवरी को कोर्ट में पेश करने को कहा है।
लैकफेड मामले के विशेष लोक अभियोजन नदीम मुर्तजा ने पिछले दिनों कोर्ट में इंजीनियर राम किशोर मिश्रा, मनोज कुमार तिवारी, राजेश कुमार सिंह, राजेन्द्र पाल सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, सत्येन्द्र बहादुर सिंह, प्रभात कुमार बाजपेई, अवधेश कुमार, प्रणय कुमार त्रिपाठी, सुशील कुमार ओझा, ओकार सिंह, नीरज खरे, धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी तथा सिद्धनाथ राय को आरोपी बनाकर तलब करने की मांग वाली अर्जी दिया था।