134 कोरोना मरीज मिले, दो की मौत
राजधानी में कोरोना जांच के लिए सैंपल की संख्या कम करने से रविवार को संक्रमित मरीजों का ग्राफ गिर गया। रविवार को कुल 134 नए मरीज पाए गए जबकि दो की मौत हुई है। अब मृतकों का आंकड़ा 1116 हो गया है।
राजधानी में अभी तक रोजाना औसतन नौ हजार नमूने लिए जा रहे थे। एक जनवरी से इसे घटाकर सात हजार कर दिया गया है। शनिवार को 6499 सैंपल लिए गए थे।
अब राजधानी में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 78714 हो गई है। इसी तरह 208 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 75215 है।
गोमतीनगर में सबसे ज्यादा 19 मरीज मिले
रविवार को गोमतीनगर में 19 व इंदिरानगर में 11 मरीज मिले। वहीं, मड़ियांव और तालकटोरा में 10-10 व रायबरेली रोड पर 11 मरीज पाए गए। अन्य इलाकों में मिले नए संक्रमित मरीजों की संख्या 10 से कम रही। रविवार को कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 7039 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।