शेयर में निवेश के नाम पर 1.34 करोड़ ठगे
लखनऊ। खुर्रमनगर स्थित अशोक विहार कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय मो. वसीम सिद्दीकी को शेयर में निवेश का झांसा देकर ठग ने 1.34 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
वसीम के मुताबिक कुछ दिन पहले व्हाट्सएप पर एक प्राइवेट ब्रोकिंग इंस्टीट्यूशनल अकाउंट की कर्मचारी अवंतिका का मैसेज आया था। उसने बताया कि बजाज ग्रुप की ओर से 21वां इन्वेस्टमेंट प्लान जारी हो चुका है। ट्रेडिंग कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। झांसे में लेकर ठग ने लिंक भेजा और रुपये निवेश कराए। (संवाद)
रिटायर्ड एचएएल अधिकारी से 9.64 लाख की ठगी
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-14 निवासी रिटायर्ड एचएएल अधिकारी विभाकर नाथ श्रीवास्तव के पास 12 दिसंबर को मैसेज आया था। इसमें बीमा पॉलिसी की किस्त जमा करने की बात लिखी थी। ऐसे में विभाकर ने एक लाख रुपये पहली बार दिए। फिर भी पॉलिसी सिक्योरिटी व अन्य मदों में उनसे और रुपयों की मांग की गई। इस पर उन्होंने 9.64 लाख रुपये और जमा कर दिए। पर रुपयों की मांग बंद नहीं हुई। जब वह बीमा कंपनी पहुंचे तो ठगी का पता चला। उधर, गोलागंज निवासी आकिब सिद्दीकी से दोस्त अबुजर कुरैशी ने मीट की दुकान खोलने के नाम पर छह लाख रुपये लिए थे। पर बाद में उसने नहीं लौटाए।
मेरठ---एसएन फार्म हाउस 100 फुटा रोड मृतको के शवो को कबिस्तान ले जाते लोगस ------नीटू