फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : 133 प्रत्याशियों ने वापस लिए नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। निकाय चुनाव में बृहस्पतिवार नाम वापसी का दिन था। कुल 133 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। नगर निगम के 88 पार्षद प्रत्याशियों ने चुनाव प्रक्रिया से अपना नामांकन वापस ले लिया। हालांकि 13 मेयर प्रत्याशियों में से किसी ने नाम वापस नहीं लिया है। वहीं 10 नगर पंचायतों में 14 चेयरमैन प्रत्याशियों और 31 वार्ड मेंबर प्रत्याशियों ने नामांकन वापस लिए हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न के आवंटन की प्रक्रिया जिला निर्वाचन कार्यालय में पूरी कराई जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय के डेटा के मुताबिक लखनऊ नगर निगम में नाम वापसी व स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 110 वार्ड के लिए 808 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। 10 नगर पंचायत में चेयरमैन के लिए 71 और 129 वार्ड मेंबर के लिए 699 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।


इस तरह रहेंगे प्रत्याशी

लखनऊ नगर निगम

मेयर पद - 13

पार्षद प्रत्याशी - 808 (जोन 1 - 74, जोन 2 - 60, जोन 3 - 143, जोन 4 - 69, जोन 5 - 55, जोन 6 - 187, जोन 7 - 111, जोन 8 - 109)





नगर पंचायत चेयरमैन प्रत्याशी सदस्य प्रत्याशी

काकोरी 6 79

बंथरा 7 80

मलिहाबाद 7 66

बीकेटी 9 136

इटौंजा 5 52

महोना 9 54

मोहनलालगंज 9 92

गोसाईगंज 4 31

अमेठी 6 55

नगराम 9 46





नाम वापसी के दिन सिंबल को लेकर विवाद

राजाजीपुरम नामांकन केंद्र पर गुरुवार को नाम वापसी के दिन मल्लाही टोला प्रथम वार्ड से दो दावेदार सपा के सिंबल को लेकर भिड़ गए। मल्लाही टोला प्रथम वार्ड से सपा के सिंबल से सौरभ उपाध्याय और गुंजन श्रीवास्तव दोनों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। वापसी के दिन आरओ ने सौरभ से पार्टी से सिंबल का सत्यापन मंगवाया, जो दे दिया। उसके बाद भी आरओ आशुतोष वर्मा नहीं माने और सिंबल को फ्रीज कर दिया। इससे सौरभ समर्थक नाराज हो गए और आरओ पर विपक्षी से पैसा लेने का आरोप लगा नारेबाजी करने लगे। न्यू हैदरगंज प्रथम में भी सपा सिंबल को लेकर विवाद था। योगिता चौधरी के सिंबल को ऐन मौके पर लाकर ममता सिंह ने अपना नामांकन किया था। जिनके साथ निवर्तमान पार्षद मोनू कन्नौजिया और अपना व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल वर्मा थे, लेकिन ममता सिंह ने गुरुवार को अपना नाम वापस ले लिया तो स्थिति सामान्य हो गई। इस घटनाक्रम के कारण न्यू हैदरगंज तृतीय से नाम वापसी के लिए आए सपा नेता पंकज कुमार यादव के साथ भी धक्का मुक्की हो गई तब उनके अधिवक्ता बमुश्किल उनको अंदर कर पाए।
विज्ञापन




सपा के बागी ने लिया नाम वापस

मोहनलालगंज। सपा मे बगावत कर नामांकन दाखिल करने वाले रामकिशोर ने बृहस्पतिवार को अपना नामांकन वापस ले लिया, नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद अब लोगों की नजर चुनाव चिह्न पर लग गई है। सपा से टिकट न मिलने पर सपा नेता रामकिशोर ने बागी रुख अख्तियार करते हुए निर्दल नामांकन किया था, लेकिन रामकिशोर ने हाईकमान के आदेश का पालन करने की बात कहते हुए बृहस्पतिवार को अपना नामांकन वापस ले लिया है, इस तरह मोहनलालगंज से नगर पंचायत अध्यक्ष पद से तीन तो सदस्य पद के लिए ग्यारह नामो की वापसी हूई, अमेठी नगर पंचायत से अध्यक्षी के पाच, सदस्य का एक नामांकन वापसी हुआ जबकि गोसाईगंज अध्यक्ष के लिए दो तो सदस्य से एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस करते हुए मैदान से हट गए।





नामांकन पत्रों की जांच पूरी, अध्यक्ष पद के लिए 7 भरेंगे हुंकार

सरोजनीनगर। बंथरा नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए सात व सभासद पद के लिए 83 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। अध्यक्ष पद का कोई भी नामांकन निरस्त नही हुआ है। जबकि सभासद के चार प्रत्याशियों द्वारा अपना-अपना नामांकन पत्र वापस लिया गया है। नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी के बाद अब यहां अध्यक्ष पद के लिए 07 व 15 सभासद पदों के लिए 79 प्रत्याशी जीत के लिए हुंकार भरेगे।

नवगठित बंथरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी से सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी राज बहादुर की पत्नी विमला बहादुर, भाजपा से रिटायर्ड इंजीनियर विक्रम रावत की पत्नी शांति देवी, जबकि कांग्रेस से पुष्पा रावत व बसपा से रामावती ने नामांकन किया था। जबकि केतकी रावत, चन्द्रावती एवं रामचौरा की पूर्व प्रधान अमृता रावत ने निर्दय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया था। एसडीएम सरोजनीनगर सिद्धार्थ के मुताबिक अध्यक्ष के लिए नामांकन करने वाले किसी भी प्रत्याशी ने न तो नाम वापस लिया है और न ही किसी पर्चा खारिज हुआ है। जबकि सभासद के 15 पदों के लिए यहां 83 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नाम वापसी के बाद सभासद के 15 पदों के लिए 79 प्रत्याशी मैदान में हैं।



चेयरमैन के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में

नगराम। नगर पंचायत नगराम के चुनाव में अध्यक्ष एवं सभासदों के नामांकन पत्रों की नाम वापसी की तिथि पर गुरुवार को किसी भी उम्मीदवार द्वारा नाम वापस न लिये जाने से यहां अध्यक्ष पद के 9 उम्मीदवार मैदान में हैं , वही सभासद पद के 10 वार्डों के लिए 46 उम्मीदवारों के बीच चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें