फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नेशनल में बीबीए डिजिटल बिजनेस संग पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम की भी होगी पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नेशनल कॉलेज में अब बीबीए (डिजिटल बिजनेस), मानव विज्ञान में एमए (पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम) और रसायन विज्ञान विभाग में एमएससी (केमेस्ट्री) का कोर्स भी पढ़ाया जाएगा। बृहस्पतिवार को गवर्निंग बॉडी की बैठक में इस पर मुहर लग गई।इसके साथ पीएचडी अध्यादेश भी पास किया गया, जिससे महाविद्यालय अब पीएचडी करा सकेगा। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह के प्रोबेशन पीरियड को खत्म कर स्थायीकरण को मंजूरी भी दी गई। बैठक में शिक्षकों के साथ शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के सीपीएफ खोलेने और तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को एक वेतन वृद्धि सरकारी व्यवस्था के तहत देने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

छह एसोसिएट प्रोफेसरों को भी प्रोफेसर पदनाम देने के लिए शिक्षा निदेशालय को प्रस्ताव भेजने पर संस्तुति दी गई। ये डॉ. नीरजा सिंह, डॉ. रामकृष्ण, डॉ. पीके सिंह, डॉ. राकेश जैन, डॉ. भानुशंकर व ज्योति भार्गव हैं। शिक्षा शास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रीति मौर्या को एक प्रमोशन सीनियर स्केल पर देने की संस्तुति शिक्षा निदेशालय भेजेने पर भी सहमति बनी। बैठक में महाविद्यालय के प्रबंधक उज्जवल रमण सिंह, सचिव व प्राचार्य प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह, सदस्य व गोण्डा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह, लविवि कुलपति की ओर से नामित मनोज कुमार गुप्ता, यूजीसी से नामित प्रो. आरके सिंह व अन्य थे।

वेतन वृद्धि का लिया निर्णय
प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सभी स्ववित्तपोषित शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सीपीएफ खोलने को मंजूरी दी गई। दस प्रतिशत अनुदान महाविद्यालय और दस फीसदी कर्मचारी की ओर से दिया जाएगा। यह अप्रैल से ही लागू होगा। तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10, 16 व 26 वर्ष की सेवाएं पूरी होने पर एक वेतन वृद्धि सरकारी व्यवस्था के अनुसार देने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सम सेमेस्टर परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
नेशनल पीजी में 25 से सम सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। छात्र-छात्राएं महाविद्यालय की वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें