फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद रेखा वर्मा को सपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद रेखा वर्मा को सपा कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे
विज्ञापन



सीतापुर। धौरहरा से भाजपा सांसद रेखा वर्मा को सपा कार्यकर्ताओं ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बाद भी काले झंडे दिखाए। वो नगर पंचायत में गरीबों को कंबल वितरण में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने को आई थीं। इस दौरान मुर्दाबाद के नारे लगवाते हुए उनसे चार वर्ष का हिसाब मांगा। पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को काबू में करते हुए काफिले को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन



मालूम हो कि नगर पंचायत महोली में रविवार शाम को कंबल वितरण का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सांसद रेखा वर्मा शामिल होने को पहुंची थीं। उनके पहुंचते ही सपा कार्यकर्ता अरुण दीक्षित (मोनू) सहित अन्य युवाओं ने कॉलेज मोड़ के पास काले झंडे दिखाए और मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। साथ ही उनसे चार वर्ष के कार्यकाल का हिसाब मांगा। काले झंडे दिखाए जाने से हरकत में आई पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं पर किसी तरह काबू पाया। इसके बाद सांसद का काफिला आगे बढ़ गया। इस दौरान एसडीएम नीरज पटेल, नपा अध्यक्ष सरिता गुप्ता, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, लेखपाल कमल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें