फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसयूवी की टक्कर से दवा व्यवसायी की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के चांदाटीकर गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार एसयूवी ने बाइक सवार दवा व्यवसायी की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसे का शिकार हुए दवा व्यवसायी ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे गंगा मजरे बथुवाखास निवासी अनिल कुमार (30) पुत्र विशंभरदयाल बीज भंडारों में दवा की सप्लाई करता था। सोमवार को वह बाइक से दवा देने के लिए चांदाटीकर गांव जा रहा था। जैसे ही वह चांदाटीकर गांव के निकट पहुंचा, तभी डलमऊ से लालगंज की ओर आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर एसयूवी पलट गई, जिसमें सवार लोगों को मामूली चोटें आईं। एसयूवी सवार घायलों का विवरण नहीं पता चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल अनिल को सीएचसी लाई। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंचे भाई सुशील कुमार ने एसयूवी के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अनिल की मौत की सूचना घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें