फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे के दरवाजे में करंट उतरने से महिला ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मायके आई एक महिला मंगलवार की देर शाम लोहे के दरवाजे में उतरे करंट की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला अपनी भाभी की देखरेख के लिए माह भर पूर्व मायके आई थी।
विज्ञापन



लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शिवगढ़ कस्बा निवासी जोखनलाल गुप्ता की बेटी डिंपी गुप्ता (25) की शादी करीब चार साल पहले प्रतापगढ़ जिले के उआरी आशापुर गांव में हुई थी। शिवगढ़ कस्बे में उसके भाई ओमानंद गुप्ता व परमानंद गुप्ता का परिवार रहता है। दोनों भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं।


घर में डिंपी की मां व परमानंद की पत्नी ही थीं। करीब माह भर पहले डिंपी अपने भाई परमानंद गुप्ता के घर उसकी गर्भवती पत्नी की देखभाल के लिए आई थी। डिंपी के एक भाई परमानंद गुप्ता की ने एक बेटे को जन्म दिया है। मंगलवार की देर शाम वह घर के रसोई घर में चाय बना रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान लोहे के दरवाजे से उसका शरीर छू गया। दरवाजे में करंट उतर रहा था। डिंपी करंट से घायल हो गई। उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान डिंपी की मौत हो गई। बुधवार को डिंपी का शव शिवगढ़ कस्बे में पहुंचा तो कोहराम मच गया। बाद में डिंपी के ससुरालीजन उसका शव साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें