फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के निरीक्षण के बाद एआरटीओ से मांगा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। सलोन से भाजपा विधायक दलबहादुर कोरी के बुधवार को एआरटीओ दफ्तर में निरीक्षण के बाद डीएम संजय कुमार खत्री ने मामले को गंभीरता से लिया है। डीएम ने एआरटीओ को कार्यालय परिसर की सफाई के साथ ही जवाब देने के आदेश दिए हैं। डीएम के गंभीर होने के बाद गुरुवार को एआरटीओ दफ्तर में हड़कंप की स्थिति रही। परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। देर शाम एआरटीओ (प्रशासन) ने अपना स्पष्टीकरण डीएम को भेजा।
विज्ञापन

बीते बुधवार को भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी एआरटीओ कार्यालय में निरीक्षण किया था। सभी पटलों पर कर्मचारी नजर नहीं आए थे। एआरटीओ (प्रशासन) गीतांजलि मित्रा के कक्ष में ताला लटका मिला था। विधायक ने पूरे परिसर को देखा तो गंदगी का अंबार मिला था। इससे नाराज विधायक ने डीएम को फोन करके एआरटीओ दफ्तर का निरीक्षण करके दोषियों पर कार्रवाई के आदेश दिए थे। बाद में एआरटीओ के पहुंचने पर विधायक ने उन्हें भी जमकर फटकार लगाते हुए चेताया था।अमर उजाला ने 17 मई के अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एआरटीओ को दफ्तर की सफाई कराने के साथ ही स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए। डीएम के आदेश पर गुरुवार को दिन भर एआरटीओ दफ्तर को साफ करने के लिए अभियान चलाया गया।
डीएम संजय कुमार खत्री ने कहा कि सलोन विधायक दल बहादुर कोरी ने एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया था। मामले में एआरटीओ को परिसर की सफाई का कार्य पूरा कराने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही एआरटीओ को स्पष्टीकरण भी देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें