फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज में 24 घंटे से बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र मेें रविवार की रात आई आंधी व पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। खंभे गिरने व तार टूटने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। 24 घंटे बीत जाने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। आपूर्ति बहाल करने के लिए पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी जुटे हैं। आंधी आने से क्षेत्र में करीब 40 खंभे टूट गए हैं।
विज्ञापन

लालगंज क्षेत्र में रविवार की रात आई आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई। आंधी आने से कई स्थानों पर पेड़ बिजली के तार व खंभों पर गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। बत्ती गुल होने से भीषण गर्मी में लोग परेशान हैं। आंधी व बारिश से किसानों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। अधिशाषी अभियंता पीके सिंह ने बताया कि कस्बे की बिजली आपूर्ति देर रात तक सुचारु करने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल होने में समय लगेगा।
एसडीओ रोहित सिंह ने बताया कि तहसील के सामने स्थित पावर हाउस में डलमऊ से बिजली की लाइन आती है। लालगंज-डलमऊ मार्ग में स्थित कनहा गांव के निकट बिजली की लाइन पर तार टूटकर गिर जाने से पोल टूट गया। जल्द ही उसे ठीक कर लिया जाएगा। देहात क्षेत्र की लाइन को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। लाइन ठीक होने पर लालगंज स्थित पावर हाउस से टाउन व देहात क्षेत्र को बिजली आपूर्ति की जाएगी। एसडीएओ ने बताया कि आंधी आने से करीब 40 खंभे टूटे हैं। पावर कॉर्पोरेशन को तीस लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें