फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिसावां में कुते ने दो लोगों को काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में नहीं मिला एंटी रैबीज इंजेक्शन, किया रेफर
विज्ञापन

पिसावां (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक कुत्ते ने बालक समेत दो लोगों को काटा है। सीएचसी में इंजेक्शन उपलब्ध न होने के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ऐसा तब है, जब जिले के एक इलाके में आदमखोर कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटनाओं को गंभीरता से ले रहे हैं।

थाना कस्बा निवासी रामकिशोर गुप्ता (45) शुक्रवार को पैदल ही कहीं जा रहा था। इसी बीच एक कुत्ता वहां पहुंच गया। इससे पहले कि रामकिशोर कुछ समझ पाता कुत्ते ने उसको काट लिया। बताते हैं कि कुछ ही दूरी पर कस्बे के अमित रस्तोगी का पुत्र आशू रस्तोगी (9) खेल रहा था।
विज्ञापन


कुत्ते ने उस बच्चे को भी दबोच लिया। कस्बे के नागरिकों ने लाठी-डंडे की मदद से कुत्ते को खदेड़ा, तब तक आशू भी जख्मी हो चुका था। परिवार के सदस्य घायलों को लेकर कस्बे की सीएचसी पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने एंटी रैबीज इंजेक्शन मौजूद न होने की बात कहते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कस्बे के लोगों का कहना है कि यहां तो मुख्यमंत्री का आदेश भी बेअसर है। एक तरफ कुत्ते आतंक मचाए हुए हैं वहीं दूसरी तरफ इस सीएचसी का यह हाल है कि यहां पर इलाज ही उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक संजय श्रीवास्तव ने बताया कि एंटी रैबीज इंजेक्शन की डिमांड जिला मुख्यालय भेजी गई है। जल्द ही इंजेक्शन उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें