फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ लूटकांड का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सराफ लूटकांड का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


बहराइच। क्षेत्र में बीते सप्ताह सराफा व्यवसायी से चाकू के बल पर हुई लूट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से लूटी गई नकदी, सोना-चांदी व असलहे बरामद हुए हैं। बरामद असलहे व सामान को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

विशेश्वरगंज के बस अड्डा बाजार निवासी अमित सोनी उर्फ बबलू 20 अप्रैल की रात पुरैना स्थित अपनी सराफा की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी जलालपुर बाग के पास गोंडा-बहराइच मार्ग पर बदमाशों ने चाकू के बल पर सराफा व्यवसायी से ढाई लाख की लूट की थी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि, बुधवार देर शाम लुटेरों के गैंग के क्षेत्र में पुन: सक्रिय होने की सूचना मिली। इस पर थोरिया नहर के पास घेराबंदी की गई। स्वाट टीम और एसएसटी टीम के सहयोग से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


उनकी पहचान मुकेश वर्मा निवासी खरगूपुर गोंडा, पारसनाथ उर्फ बंटी निवासी इटियाथोक गोंडा और विक्की शर्मा निवासी पंडित पुरवा चैसार पयागपुर के रूप में हुई है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के कब्जे से लूट की 29 हजार रुपये नकदी, मोबाइल फोन, चोरी की बाइक, दो तमंचे, चाकू व लूट का कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि, बरामद सामान को सीज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें