फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्र को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/फखरपुर। मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहे पिता-पुत्र को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात 12:30 बजे के आसपास गोंडा-बहराइच मार्ग पर दोनक्का के पास हुआ। चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


फखरपुर थाना अंतर्गत दतौली गांव निवासी अनिल तिवारी (50) पुत्र मिच्छन तिवारी उर्फ कमला प्रसाद की रिश्तेदारी में गुरुवार को वैवाहिक समारोह का आयोजन था। मांगलिक कार्यक्रम कोतवाली देहात अंतर्गत गोंडा-बहराइच मार्ग पर स्थित एक रिसार्ट में आयोजित था।

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अनिल अपने पुत्र शिशिर (28) के साथ शहर के रिसार्ट में आए थे। मांगलिक कार्यक्रम में पिता-पुत्र ने शिरकत की। इसके बाद रात 12:30 बजे बाइक से वापस गांव लौटने लगे। बाइक सवार पिता-पुत्र जब दोनक्का के निकट पहुंचे।
विज्ञापन


तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। सूचना मांगलिक कार्यक्रम में पहुंची तो अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। परिवार के लोग भी रोते-बिलखते मौके पर आए।

प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें