फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में फायरिंग, चार जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/विशेश्वरगंज। दंदवलिया गांव में खेत की जोताई करवाने पहुंचे किसान व उसके परिवारीजनों पर कुछ लोगों ने रविवार दोपहर हमला कर दिया। तलवार और फरसे का प्रयोग करते हुए कट्टे से कई चक्र फायरिंग की।
विज्ञापन


गोली लगने से किसान समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां किसान की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।

लगभग 40 मिनट तक हमलावरों ने उत्पात मचाया। इसके बाद सभी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है। रामगांव थाना अंतर्गत जानीजोत गांव निवासी संतोष सिंह (35) की जमीन विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत गंगवल बाजार के निकट दंदवलिया गांव में है।
विज्ञापन


जमीन पर क्षेत्र निवासी अरुण सिंह उर्फ पप्पू अरसे से नजर गड़ाए हुए थे। संतोष ने बताया कि विपक्षियों की ओर से जमीन पर दावा किया जा रहा था। पखवारे भर पूर्व राजस्व विभाग की टीम ने पहुंचकर पैमाइश की। पैमाइश के बाद जमीन पर कब्जा दिला दिया।

फिर भी विपक्षी प्रशासनिक अधिकारियों का निर्णय मानने को तैयार नहीं थे। संतोष ने बताया कि रविवार दोपहर में वह अपने पटीदार पंडितपुरवा निवासी प्रभात सिंह (31), मनोज सिंह (30) व सहयोगी आशीष पाठक (28) निवासी बसंतपुर हुजूरपुर के साथ खेत की जोताई करवाने पहुंचे।

ट्रैक्टर से खेत की जोताई हो रही थी। तभी अरुण सिंह अपने 20 समर्थकों के साथ मौके पर आ धमके। सभी तलवार, फरसा, लाठी व कट्टों से लैस थे। पहुंचते ही हमला कर दिया।

फायरिंग की। गोली लगने से संतोष मौके पर तड़पने लगे। जबकि प्रभात, आशीष और मनोज भी लहूलुहान हो गए। हमलावरों ने ट्रैैक्टर भी क्षतिग्रस्त कर दिया। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े।

लगभग 40 मिनट तक हमलावर उत्पात मचाते रहे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची, तब हमलावर असलहे लहराते हुए मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। हमलावर फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

घायलों के परिवारीजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती संतोष की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।

साझे में खरीदी थी जमीन
दंदवलिया गांव में संतोष सिंह ने छह माह पूर्व पंडितपुरवा चैसार निवासी मनोज सिंह के साथ साझे में 42 बीघा खेती योग्य जमीन खरीदी थी। जमीन खरीदने के बाद से विवाद शुरू हुआ। बीच में प्रशासन ने हस्तक्षेप कर संतोष को कब्जा दिला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें