फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप, चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामपुर कलां थाना क्षेत्र के में गांव के बाहर नित्यक्रिया को गई एक किशोरी को गांव के ही चार युवकों ने दबोच लिया और बंधक बनाकर गैंगरेप किया। इसके बाद मुंह खोलने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए मौके से निकल भागे।
विज्ञापन


पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी होने की वजह से तनाव का माहौल है।

रामपुर कलां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी बीती 8 अप्रैल को गांव के बाहर नित्यक्रिया के लिये गई थी। आरोप है कि, गांव के बाहर किशोरी को गांव के ही रहने वाले राहुल, कृपाल, मनीराम, गुनीराम ने दबोच लिया और बंधक बनाकर चारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोप है कि शिकायत करने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता के परिवार ने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। एसओ रामुपर कलां रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले में चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें