फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा एजेंसी और मेडिकल स्टोर पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
दवा एजेंसी और मेडिकल स्टोर पर छापा, दो दवाओं के सैंपल भरे
विज्ञापन



रायबरेली। दवा की बिक्री में घालमेल रोकने के लिए औषधि निरीक्षक दीपक शर्मा ने बुधवार को एक दवा एजेंसी और एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।


एजेंसी से दो संदिग्ध दवाओं के सैंपल भरकर जांच के लिए भेजा। साथ ही ड्रग एक्ट के तहत कैश मेमो न मिलने पर एजेसी मालिक को नोटिस जारी की गई। एक अन्य मेडिकल स्टोर में निरीक्षण के दौरान सब कुछ सही पाया गया।
विज्ञापन



सबसे पहले डीआई ने जवाहर विहार कॉलोनी स्थित विजय ड्रग डिस्ट्रीब्यूटर (एजेंसी) में छापा मारा। यहां से मैप-डीएस और पोक्साइड-20 टैबलेट के नमूने भरे।


डीआई दीपक शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान कैश मेमो ड्रग एक्ट के तहत नहीं पाया गया। इस पर एजेंसी मालिक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है।


उन्होंने बताया कि सुल्तानपुर रोड स्थित अनंत मेडिकल स्टोर को भी चेक किया गया। बताया कि दवाओं की बिक्री मानक के तहत न बेचने वाले संचालकों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें