फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के हक के लिए उठाई जाएगी आवाज : मुरारका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली की गदागंज इकाई के गठन के बाद सोमवार को गदागंज चौराहा पर शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री पंकज मुरारका ने नए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि व्यापारी समाज का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर किसी ने भी व्यापारी समाज के उत्पीड़न का प्रयास किया तो उसे ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा। व्यापारियों के हक के लिए आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उनका संगठन हमेशा ईमानदारी एवं कर्त्तव्य निष्ठा की सोच के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। गदागंज अध्यक्ष के रूप में विवेक प्रताप सिंह व महामंत्री प्रमोद श्रीवास्तव को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा संरक्षक शिव प्रताप सिंह, प्रबंधक रन बहादुर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय, आरपी गुप्ता को उपाध्यक्ष की शपथ दिलाई गई। सचिव मन्नूलाल, श्याम सेठ को कोषाध्यक्ष की शपथ दिलाई गई। इस दौरान नए पदाधिकारियों ने प्रदेश महामंत्री पंकज मुरारका का 51 किलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर शीलनिधि अग्रवाल, प्रमोद शुक्ला, श्रवन अग्रहरि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें