फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिश में बुजुर्ग किसान को मारी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाजुक हालत में लखनऊ रेफर, 10 हजार रुपये भी लूट ले गए हमलावर
विज्ञापन

मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को घात लगाकर छिपे हमलावरों ने एक बुजुर्ग किसान को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर गोली मारने के बाद किसान के पास मौजूद 10 हजार की नकदी भी लूट ले गए हैं।

घायल को जिला अस्पताल से नाजुक हालत में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। घटना का कारण जमीन की रंजिश बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों पक्ष एक ही गांव के निवासी होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के फुलरुवा निवासी रामपाल (60) का गांव के ही श्रीकांत से रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार सुबह रामपाल साइकिल से क्षेत्र की वजीर नगर बैंक गया था। वहां पर अपने खाते से 10 हजार रुपये निकालने के बाद वह साइकिल से वापस घर चल दिया।

रास्ते में गांव के पास ही श्रीकांत अपने चार साथियों के साथ गाड़ा लगाकर बैठा था। जैसे ही रामपाल की साइकिल उधर से गुजरी। श्रीकांत व उसके साथियों ने रामपाल पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही रामपाल चीखकर मौके पर गिर गया। गांव के निकट फायर व चीख सुनते ही ग्रामीण शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।

भीड़ को अपनी तरफ बढ़ते देख हमलावर हवा में फायर करते हुए मौके से भाग गए। परिवारीजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने के बाद नाजुक हालत को देखते हुए उसको ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

घटना के संबंध में परिवार ने गांव के ही श्रीकांत, उमाकांत, श्रीकांत के पुत्र गौरव व उमाकांत के पुत्र दिवांस के खिलाफ मिश्रिख कोतवाली में तहरीर दी है। परिवार का आरोप है कि गोली मारने के बाद हमलावर रामपाल के पास मौजूद नकदी भी लूट ले गया है।

पीड़ित परिवार घटना का कारण जमीन की रंजिश बताता रहा है। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि इस मामले में हत्या के प्रयास आदि की रिपोर्ट दर्ज की गई है। छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

सोमवार को एसडीएम गई थीं विवाद सुलझाने
फुलरुवा गांव के रामपाल व श्रीकांत के बीच रास्ते की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार को मिश्रिख एसडीएम शेरी विवाद सुलझाने गांव गई थीं। काफी देर तक नापजोख होती रही, बावजूद इसके विवाद नहीं सुलझ सका। इसके बाद एसडीएम व राजस्वकर्मी लौट आए थे। बताया जा रहा है कि विवाद न सुलझने का नतीजा यह रहा कि मंगलवार को गांव में गोलीकांड हो गया।
विज्ञापन


जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान
ग्रामीणों की माने तो रास्ते के इस छोटे से विवाद को प्रशासन द्वारा गंभीरता से न लिये जाने की वजह से इतनी बड़ी वारदात हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने इस विवाद को गंभीरता से लिया होता और समय रहते फैसला कर दिया होता। तब यह नौबत न आती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें