रायबरेली। जिले में शनिवार को फिल्म पद्मावती को लेकर विरोध शुरू हो गया। विभिन्न संगठनों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सभी ने एक स्वर में कहा कि जिले में पद्मावती फिल्म नहीं चलने दी जाएगी। सिनेमाघरों के संचालकों पर भी दबाव बनाया जाएगा कि वे इस फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित न करें। प्रदर्शन के बाद सभी ने सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार को ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, आजाद शक्ति सेवा और राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सर्वेद्र सिंह, शिवम प्रकाश सोनकर, राजेंद्र सिंह, विवेक सिंह राठौर, अखिलेश सिंह, धर्मेद्र सिंह, डॉ, शिवेंद्र सिंह, अमन शुक्ला, अनंत सिंह, राजेंद्र बहादुर सिंह, अनिकेत पाल ने सिटी मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में कहा है कि फिल्म में इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया है। पद्मावती के पवित्र चरित्र को तोड़मरोड़ कर गलत तरीके से दिखाया गया है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में फिल्म नहीं चलने दी जाएगी। शशांक सिंह राठौर, गोविंद बहादुर सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि हिंदुओं के इतिहास में किसी तरह का छेड़छाड़ किया जाना गलत है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।