फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आधारकार्ड शिक्षकों को नहीं मिलेगी सैलरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। माध्यमिक के शिक्षकों को अब सैलरी प्राप्त करने के लिए आधारकार्ड नंबर देना होगा। बिना आधारकार्ड के उनको सैलरी नहीं मिलेगी। यह व्यवस्था राजकीय/सहायता प्राप्त/वित्तविहीन कॉलेजों के शिक्षकों पर लागू होगी। इसको लेकर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से आधारकार्ड नंबर मांगे हैं। आधारकार्ड की जरूरत दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। अब तक माध्यमिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों को बिना आधार नंबर के ही सैलरी निर्गत कर दी जाती थी। अब शासन ने सभी शिक्षकों के लिए आधार नंबर अनिवार्य कर दिया है। बिना आधार नंबर के किसी भी शिक्षक को सैलरी नहीं दी जाएगी। साथ ही उनको शिक्षा विभाग से मिलने वाली अन्य सुविधाएं भी लटक जाएंगी। इसको लेकर शासन ने सभी शिक्षकों से आधार नंबर मांगे हैं। यह आधार नंबर राजकीय/सहायता प्राप्त/वित्तविहीन कॉलेजों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के होंगे। इस पर डीआईओएस देवकी सिंह ने सभी प्रधानाचार्यो को निर्देश दिए हैं कि वह हर हाल में एक सप्ताह के अंदर अपने यहां कार्यरत शिक्षकों के आधार नंबर निर्धारित प्रोफॉर्मो पर भरकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को मुहैया करा दें। यह अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें