फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने की मां गौरी की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन दुर्गाष्टमी पर देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा। गुरुवार को भक्तों ने मां के महागौरी स्वरूप का पूजन-अर्चन किया और श्रद्धापूर्वक मां की आरती उतारी। नगर के ऐतिहासिक खैरा भवानी, काली भवानी, वाराही देवी, पटमेश्वरी देवी, बानगढ़ देवी मंदिर समेत जिले के विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र पर इस समय जिले का कोना-कोना मां के जयकारों से गूंज रहा है। नवरात्र के आठवें दिन दुर्गाष्टमी का दिन होने के कारण अन्य दिनों की अपेक्षा मां के मंदिरों व पूजा पंडालों में ज्यादा भीड़ रही। दुर्गाष्टमी के दिन मां गौरी की पूजा की जाती है। माना जाता है कि अष्टमी के दिन मां गौरी की पूजा से लोगों को मनचाहा फल मिलता है। गुरुवार को दुर्गाष्टमी के दिन नगर के काली भवानी मंदिर, खैरा भवानी मंदिर समेत अन्य देवी स्थानों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोग मंदिरों व पूजा पंडालों में पहुंचकर मां का पूजन-अर्चन करने में जुटे रहे। सुख समृद्धि व अपने सौभाग्य की रक्षा के लिए महिलाओं ने विशेष रूप से मां गौरी का पूजन किया। अपने पति की जीवन रक्षा व दीर्घायु के लिए महिला श्रद्धालुओं ने विभिन्न सामग्रियों से मां का श्रंगार किया। तरबगंज क्षेत्र के ऐतिहासिक मां वाराही देवी मंदिर पर दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता का पूजन कर आशीर्वाद मांगा। मेहनौन के माता पटमेश्वरी देवी स्थान पर मां के भक्तों ने पूजन-अर्चन के साथ हवन किया और सुख समृद्धि की कामना की। गुरुवार को दुर्गाष्टमी पर्व के चलते नगर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी सदर भरत यादव ने बताया कि नगर के प्रमुख चौराहों व देवी मंदिरों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी अवांछित तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें