पॉलीटेक्निक में 13,142 सीटें आवंटित
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए आठवें चरण की काउंसिलिंग का परिणाम रविवार को जारी कर दिया गया। इसमें 13,142 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गईं। परिषद के सचिव एसके वैश ने बताया कि 17293 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग में भाग लिया, जिसमें ग्रुप ए-4822 तथा ग्रुप ई फार्मेसी के 7202 में मिलाकर 13142 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित हुई हैं।
सीट आवंटन वाले अभ्यर्थियों को 24 नवंबर तक संस्था में जाकर डॉक्यूमेंट सत्यापन कराना है। फिर लॉगिन के माध्यम से निर्धारित शुल्क 25 नवंबर दोपहर 2:00 बजे तक जमा करना है। ऐसा न करने पर आवंटन रद्द हो जाएगा और अगले चरण की काउंसिलिंग से बाहर हो जाएंगे। साथ ही नौवें चरण के तहत 24 नवंबर तक सीधे प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। पंजीकरण के बाद अभ्यर्थी अपने विकल्प 26 और 27 नवंबर को भर सकेंगे तथा 28 नवंबर को सुबह 9:00 बजे परिणाम घोषित होंगे। 28 से 30 नवंबर तक संस्थाओं में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।